![]() |
| हाई बी पी को कंट्रोल कैसे करें, घरेलू उपाय |
अक्सर होने वाला सिरदर्द, चक्कर या बेचैनी हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते है। उच्च रक्तचाप (Hypertension) को “साइलेंट किलर” कहा जाता है, जो बिना लक्षण दिखाये धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाता रहता है। यह दिल, किडनी, आंखें और मस्तिष्क जैसे महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए समय समय पर बी पी की जाँच करके ,इसका पता लगाएँ और जीवनशैली में बदलाव करके आप इसे नियंत्रण में रख सकते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर क्या होता है?
जब रुधिर धमनियों पर दबाव सामान्य से अधिक हो जाता है, तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं। यदि ब्लड प्रेशर की माप लगातार 140/90 mmHg या उससे अधिक आती है, तो यह उच्च रक्तचाप का संकेत माना जाता है। यह धीरे-धीरे दिल, मस्तिष्क और अन्य अंगों पर गंभीर क्षति पहुँचा सकता है।हाई ब्लड प्रेशर के कारण (Causes of High BP)
पारिवारिक इतिहास ,मोटापा और शारीरिक निष्क्रियता ,अत्यधिक नमक और प्रोसेस्ड फूड का सेवनधूम्रपान और शराब का सेवन ,क्रॉनिक तनाव या चिंता ,नींद की कमी , मधुमेह या किडनी संबंधी समस्याएं आदि उच्च रक्तचाप के कारण हो सकते हैं।
हाई बीपी के लक्षण (Symptoms of High Blood Pressure)
हाई ब्लड प्रेशर का अक्सर कोई लक्षण परिलक्षित नहीं होता है, लेकिन कुछ संकेतों को नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए:जैसे सिर में भारीपन या दर्द ,चक्कर आना ,धुंधली नजर,सांस में तकलीफ नकसीर आना , अक्सर सीने में दर्द ,थकान या बेचैनी रहना हाई बी पी के लक्षण हो सकते हैं।
तुरंत हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के घरेलू उपाय
अगर अचानक बीपी बढ़ जाए, तो इन घरेलू उपायों को अपनाकर आप तुरंत बी पी को नियंत्रित कर उपचार के लिए समय प्राप्त कर सकते हैं। ये साधारण उपाय इस प्रकार से हैसिर और पैरों पर ठंडा पानी डालें ,गहरी सांस लें,नींबू पानी पिएं (बिना नमक और चीनी के) ,काली तुलसी या लहसुन की एक कली चबाएं ,नारियल पानी या अनार का रस लें।
हाई बी पी के लिए घरेलू उपाय (home remedies for heigh bp in hindi)
उच्च रक्तचाप में लाभ पाने के लिए लोग कई प्रकार के घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। आइये जानते हैं कि ऐसे कौन-कौन-से घरेलू उपाय हैं जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक हो सकते हैं-उच्च रक्तचाप के घरेलू उपचार में लहसुन का इस्तेमाल (Garlic: Home Remedies for High BP in Hindi)
लहसुन हर घर में उपयोग में लाया जाता है। लहसुन हाई ब्लड प्रेशर ठीक करने में बहुत लाभदायक होता है। लहसुन से हाई बीपी को नियंत्रित ( high bp treatment in hindi at home) कर सकते हैं।इसके लिए सुबह सुबह रोज खाली पेट लहुसन की एक कल चबाकर खाना फायदेमंद होता है।उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए आँवले के रस का सेवन (Amla: Home Remedies for High BP in Hindi)
एक बड़ा चम्मच आँवले का रस और इतना ही शहद मिलाकर सुबह-शाम लेने से हाई ब्लड प्रेशर में लाभ होता है। इससे उच्च रक्तचाप का उपचार होता है।काली मिर्च के प्रयोग द्वारा उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए (Black Pepper: Home Remedie for High BP in Hindi)
जब कभी अचानक ब्लड प्रेशर बढ़े तो आधे गिलास गुनगुने पानी में काली मिर्च पाउडर का एक चम्मच घोल लें। इसे निश्चित अंतराल के बाद पीते रहें। इससे हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों में राहत मिलती है।तरबूज के सेवन से उच्च रक्तचाप का उपचार (Watermelon: Home Remedies for High BP in Hindi)
उच्च रक्तचाप के नियंत्रण में तरबूज काफी लाभप्रद होता है। तरबूज के बीज की गिरी तथा खसखस अलग-अलग पीसकर बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। इसका रोजाना एक-एक चम्मच सुबह सेवन (bp high treatment at home) करें और एक घंटे तक कुछ ना खाएं।हाई बी पी का उपचार के लिए नींबू के उपयोग से (Lemon: Home Remedies for High BP in Hindi)
बढ़े हुए ब्लड प्रेशर में एक गिलास पानी में आधा नींबू निचोड़कर तीन-तीन घण्टे के अन्तर में पीना चाहिए। इससे उच्च रक्तचाप का इलाज होता है।तुलसी और नीम हाई बीपी कम करने के उपाय के रूप में(Tulsi and Neem Water: Home Remedies for High Blood Pressure in Hindi)
उच्च रक्तचाप के उपचार के लिए पाँच तुलसी के पत्ते तथा दो नीम की पत्तियों को पीस लें। इसे एक गिलास पानी में घोलकर खाली पेट रोजाना सुबह पिएं। इससे हाई ब्लड प्रेशर के नियंत्रण में फायदा(home remedies for high bp) होता है।करेला से करें हाई बीपी का उपचार(Bitter-gourd: Home Remedies for High Blood Pressure in Hindi)
उच्च रक्तचाप के इलाज के लिए करेला और सहजन के फल का सेवन करें। इसका सेवन आप ज्यूस अथवा सब्जी के रूप में कर सकते हैं।यह उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण नियंत्रित होते हैं।हाई ब्लड प्रेशर का मुख्य कारण अस्वस्थ लाइफ स्टाइल और खान-पान है। अपने जीवनशैली में बदलाव कर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। एक्सरसाइज करें, इससे दिमाग को शांति मिलती है और मानसिक तनाव कम हो जाता है। सिगरेट का सेवन हमारी रक्त वाहिकाओं के लिए हानिकारक होता है। इन सब आदतों को छोड़ने से हाइपरटेंशन को कम किया जा सकता है।
ब्लड प्रेशर एक घातक स्वास्थ्य स्थिती है, यदि समय रहते इसका इलाज न किया जाय तो यह जानलेवा साबित हो सकता है।

0 टिप्पणियाँ