सर्दी में नहीं होगी हार्ट की कोई समस्या , बस करने होंगे ये काम, हार्ट अटैक(heart Attack ) से भी बचे रहेंगे

स्वस्थ ह्रदय के लिए वर्क आउट, हार्ट के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए exercise, सर्दी में हार्ट अटैक से बचने के लिए वर्क आउट
स्वस्थ हार्ट के लिए वर्क आउट


स्वस्थ हार्ट के लिए वर्क आउट (work out for healthy heart) 

वर्तमान समय में हृदय रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। दिल की बीमारियां आम हो गई हैं जिसका कारण खराब आहार, और जीवनशैली है।व्यायाम की कमी भी दिल की बीमारियों का एक अहम कारण हैं। नियमित व्यायाम ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में आपको  ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जो आपके हार्ट को स्वस्थ और मजबूत बनाएगी।
ह्रदय हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, यह पूरे शरीर में रक्त संचार करता है। एक स्वस्थ ह्रदय  हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक होता है । संतुलित आहार, सक्रिय जीवनशैली और नियमित व्यायाम हार्ट के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है।  व्यायाम  और शारिरिक गतिविधियों से न केवल हृदय मजबूत होता है बल्कि यह ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल संतुलित रहता है। बेहतर रक्त संचार शरीर में ऑक्सीजन के प्रवाह को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर में स्फुर्ति बनी रहती है व तनाव कम होता है।
एरोबिक एक्सरसाइज ह्रदय स्वास्थ्य में सुधार करती हैं।दिल की धड़कन को नियंत्रित रखकर है, ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करती है।
सर्दी में खासतौर पर ह्रदय की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इस मौसम में धमनियों के सिकुड़ने व सख्त होने के कारण हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है इसलिए  तेज सर्दी से बचाव और  कुछ खास व्यायाम जरूर  करें। ये मोटापा से निजात दिलाने के साथ साथ डायबिटीज को भी कंट्रोल करते हैं और हमारे हार्ट को भी हेल्दी रखते हैं। ।शरीरिक व्यायाम दिल के रोगों की शुरुआत और उसे पनपने से रोकते है।
कार्डियो वर्कआउट हृदय और फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। यह व्यायाम हृदय की धड़कन को नियमित रखता है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन और रक्त के प्रवाह को बेहतर करता है। नियमित रूप से कार्डियो एक्सरसाइज़ करने से हृदय मजबूत हो रहता है और  की ह्रदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। 

ह्रदय स्वास्थ्य के लिए एक्सरसाइज( exrcise for healthy heart)

यह व्यायाम या वर्कआउटएक ह्रदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। उम्र के हिसाब से जॉगिंग रनिंग या वॉकिंग  या अन्य वर्क आउट का चुनाव किया जाना चाहिए । ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

वॉकिंग(walking)

वॉकिंग का अर्थ है तेज चाल में चलना।यह जोड़ों पर कम दबाव डालता है, जिससे यह सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है खासकर अधिक उम्र के लोगों के लिए। हार्ट को दुरुस्त करना चाहते हैं तो आप रोजाना क्षमता के अनुसार वॉक  अवश्य करें। वॉकिंग एक ऐसी असरदार एक्सरसाइज है जिसे कोई भी कहीं भी और कभी भी कर सकता है।
तेज गति से  पैदल चलने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और LDL कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है । जो ह्रदय रोगों से बचाता है। वॉकिंग ब्लड सर्कुलेशन  को ठीक रखती है जिससे पूरे शरीर को पर्याप्त  मात्रा में ऑक्सीजन मिलती रहती है। नियमित रूप से वॉक करने से वजन भी कंट्रोल रहता है। रोजाना 10-15 मिनट की तेज वॉक से शुरुआत करें, धीरे-धीरे समय बढ़ाकर  30-45 मिनट तक करें।

जॉगिंग (jogging)

जॉगिंग का मतलब होता है धीमी या हल्की दोड़। जॉगिंग वॉकिंग से अधिक प्रभावशाली है और हृदय को अधिक मजबूती देती है। इसको करने वालों को घुटनों का दर्द या जोड़ों के दर्द की समस्या नहीं होनी चाहिए। यह exercise कैलोरी बर्न करने में मददगार होती है और फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाती है । जॉगिंग मांसपेशियों को शक्तिशाली बनाता है और संपूर्ण फिट रखता है।  जॉगिंग करने से लंग्स की ऑक्सीजन अवशोषण क्षमता में सुधार होता है। नियमित रूप से जॉगिंग करने से वजन कम होता है।

रनिंग (running)

रनिंग का मतलब हैतेज गति से  पूरी क्षमता के साथ दौड़ना। इसको करने के लिए उच्च एनर्जी लेवल होना चाहिए।यह एक उच्च-तीव्रता वाला व्यायाम है,जो हृदय गति को तेजी से बढ़ाता है।  जो रक्त  संचार को बड़ाकर, ऑक्सीजन संचार संपूर्ण शरीर में तीव्र करता है।सहनशक्ति को बढ़ाता है और वजन घटाने में मदद करता है।हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है। 

साइकलिंग (Cycling)

ह्रदय को मजबूत बनाने के लिए साइकलिंग एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है जो ह्रदय के साथ साथ समग्र फिटनेस को  भी बढ़ाता है।  यह जोड़ों पर अधिक दबाव डाले बिना हृदय और मांसपेशियों को सक्रिय करता है। 
नियमित साइकलिंग से हृदय की पंपिंग क्षमता  में इजाफा होता है, जिससे रक्त संचार सुधरता है।यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर  हाई ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है।यह कोलेस्ट्रॉल को भी संतुलित करता है,यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को घटाता है।
साइक्लिंग वजन घटाने में भी  सहायक – यह कैलोरी बर्न कर वजन कम करने में मदद करता है, जिससे शरीर पर अतिरिक्त फैट नहीं जमता और हृदय स्वस्थ रहता है।साइकलिंग से शरीर में एंडोर्फिन (खुशी के हार्मोन) का स्राव होता है, जो तनाव और चिंता को कम करता है। 
साइकिल चलाना एक शानदार एरोबिक एक्सरसाइज है जो मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और हार्ट को हेल्दी रखती है। इस एक्सरसाइज को करने से कार्डियोवैस्कुलर डिजीज से बचाव होता है और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। यह एक्सरसाइज कैलोरी बर्न करने और मांसपेशियों के टोन में सुधार करने में असरदार है। । रोजाना मध्यम गति से 20-30 मिनट तक साइकिल चलाने से दिल हेल्दी रहता है।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग  मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ साथ, हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भी बेहद प्रभावशाली होती है। हल्का वजन उठाने से हृदय की पंपिंग क्षमता में सुधार आता है, रक्त संचार सुधरता है और हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है। 
यह व्यायाम रक्त वाहिकाओं में लचीलापन जिससे उच्च रक्तचाप कम होता है।इस व्यायाम से अच्छा कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ता है और खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम होता है।अधिक मांसपेशी द्रव्यमान से शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है, जिससे हृदय पर अतिरिक्त भार नहीं पड़ता। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है। 

हृदय को स्वस्थ रखने के लिए अन्य व्यायाम(other exeecise for heart health)

पुश-अप्स (Push-Ups)

पुश अप्स हृदय की कार्यक्षमता बढ़ाने में सहायक है। साथ ही सीने, कंधे और बाजुओं को मजबूत करता है।रक्त संचार बेहतर बनाता है, जिससे हृदय रोगों का रिस्क कम हो जाता है। 
हथेलियों को कंधों के सीध में जमीन पर रखें और पैरों को सीधा पीछे फैलाएं।शरीर को धीरे-धीरे नीचे लाएं और फिर ऊपर उठाएं।

स्क्वाट्स (Squats)

यह व्यायाम पैरों और हृदय को मजबूत करता है।
रक्त संचार को बेहतर बनाता है और हृदय पर दबाव कम करता है।शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाता है। 
पैरों को कंधों की चौड़ाई के बराबर खोलकर खड़े हों जाएं।
घुटनों को मोड़कर पीछे की ओर बैठें जैसे कि आप कुर्सी पर बैठ  हों।फिर धीरे-धीरे खड़े हों।

प्लैंक (Plank)

प्लैंक exercise कोर मसल्स को मजबूत करती है और हृदय को अधिक शक्तिशाली बनाती है।इससे ब्लड प्रेशर को संतुलित रहता है और तनाव कम करता है।शरीर को स्थिर करती और बैलेंस सुधारने में मदद करती है। 
अपनी कोहनी और पैरों के पंजों पर संतुलन बनाए रखें।
शरीर को सीधा रखें और इस स्थिति में 30-60 सेकंड तक रुकें।धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। 

स्विमिंग करें(swimming for healthy heart)

स्विमिंग करना या तेरना एक फुल बॉडी की एक्सरसाइज है। जो  शरीर के प्रत्येक अंग के साथ दिल को भी हेल्दी रखती है। यह एक्सरसाइज को करने से हार्ट मसल्स मजबूत होती हैं और हार्ट हेल्दी रहता है। शुरुआत धीमे से  करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं।

कार्डियो वर्क आउट ह्रदय गति को कैसे नियंत्रित करता है?

कार्डियो वर्कआउट करने से हृदय की पंपिंग क्षमता बड़ती है और यह कम प्रयास में अधिक रक्त पंप करने में सक्षम हो जाता है। इससे हृदय की धड़कन सामान्य  बनी रहती है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं का खतरा घट जाता है। इसके अलावा, यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है। 

कार्डियो वर्क आउट के दोरान सवधानियां

किसी भी कार्डियो वर्कआउट से पहले  वॉर्म-अप करना जरूरी होता है।मांसपेशियों को धीरे-धीरे गति में लाएं और अत्यधिक वर्क आउट से बचें।
वॉकिंग करते समय सीना बाहर की ओर तथा पीठ को सीधी रखें और सामान्य गति से सांस लें।दौड़ते समय सही जूते पहनें ताकि घुटनों पर दबाव कम पड़े और पैर मुड़ने का खतरा ना रहे
शुरुआत के लिए 15-20 मिनट वर्क आउट पर्याप्त हैं।धीरे-धीरे इसे 30-45 मिनट तक बढ़ाएं, सप्ताह में कम से कम 5 दिन वर्क आउट करें।यदि वजन कम करना हो, तो 60 मिनट तक की रनिंग या जॉगिंग प्रभावी होती है।
हल्के वजन से शुरुआत करें ।यदि आप डम्बल्स या अन्य वेट्स का प्रयोग कर रहे हैं, तो पहले हल्के वजन से शुरू करें और धीरे-धीरे वजन बढ़ाएं। गलत मुद्रा में वेट लिफ्टिंग से जोड़ों और मांसपेशियों पर अनावश्यक खिचाव आ सकता है।व्यायाम के दौरान सांस अंदर और बाहर लेने का सही तरीका अपनाएं ताकि शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन मिले।
बहुत अधिक वर्कआउट करने से हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है, इसलिए संतुलन बनाए रखें।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से पहले हल्का वॉर्म-अप और बाद में स्ट्रेचिंग करने से चोटों से बचा जा सकता है। व्यायाम के दौरान और बाद में पर्याप्त पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ