
पेट साफ करने के घरेलू उपाय

कब्ज क्या है (what is Constipation)
कब्ज (constipation) स्थिति में व्यक्ति को मल त्यागने में परेशानी होती है। इसमें मल सख्त हो जाता है, और शौच के समय बहुत अधिक ज़ोर लगाना पड़ता है। सामान्यतः, एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रति सप्ताह कम से कम 3 से 7 बार मलत्याग होना चाहिए। लेकिन अगर यह संख्या बहुत कम हो जाए और मल कड़ा व सूखा हो, तो इसे कब्ज कहा जाता है।
कब्ज (constipation) एक आम समस्या है, जिसमें मल त्याग में दिक्कत होती है। यह समस्या फाइबर (fiber) और पानी की कमी (lack of water), शारीरिक गतिविधियों कम करने (lack of physical activities), तनाव (stress)या दवाइयों के दुष्प्रभाव और अनियमित दिनचर्या जैसे कई कारणों से हो सकती है।
कब्ज के लक्षण (symptoms of Constipation)
कब्ज के लक्षणों में मल कठोर और सूखा होता है, पेट भारी (heaviness in stomach)लगता है, गैस (gas), भूख न लगना (loss of appetite), थकान (fatigue) और सिरदर्द (headache) जैसी समस्यायें शामिल हैं। यदि कब्ज का समय पर इलाज न किया जाए, तो यह बवासीर(piles), एनल फिशर (anal fissure), आंतों की रुकावट और स्किन प्रॉब्लम्स जैसी जटिल समस्याओं में बदल सकता है।यदि आप भी पेट साफ न होने की समस्या से ग्रसित है। सुबह फ्रेश होने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।अगर हां, तो यह कब्ज (constipation) हो सकता है। कब्ज एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिससे हर तीसरा व्यक्ति प्रभावित हैं। यह सिर्फ पेट की तकलीफ नहीं, बल्कि पूरे शरीर को समस्या ग्रस्त कर सकती है। अगर आपको भी कब्ज हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख में आप कब्ज के कारण (constipation causes), लक्षण, जांच और इलाज के बारे में जान पायेंगे।
तुरंत पेट साफ करने के घरेलू उपाय( How to Get Rid of Constipation Instantly)
कब्ज से आराम पाने के लिए कई घरेलू उपाय (constipation home remedies) असरकारक साबित हो सकते हैं-1. इसबगोल की भूसी लें (Take Psyllium Husk)
कब्ज के लिए रामबाण इसबगोल में फाइबर (fiber) काफी मात्रा में होता है। आप रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध या पानी में एक चम्मच मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। यह पानी को सोखकर मल को फुला देता है,आंतों को नरम करने में सहायक है, जिससे मल त्यागने में आसानी होती है। जिन लोगों को क्रॉनिक कब्ज (chronic constipation) की शिकायत रहती है, उनके लिए यह एक सुरक्षित और असर कारक औषधि है।
2. अंजीर और किशमिश भिगोकर खाएं और कब्ज भगायें
अंजीर और किशमिश दोनों ही में फाइबर पर्याप्त मात्रा में होता हैं जो पेट साफ करने में मदद करते हैं।रात में 2-3 सूखे अंजीर और 6-7 किशमिश को पानी में भिगो दें। सुबह उठते ही खाली पेट इन्हें खायें और ऊपर से वही पानी भी पी लें। इसका सेवन करने से न सिर्फ शरीर में खून बनता है बल्कि कब्ज से भी फायदा मिलता है। किशमिश का नियमित उपयोग करने से लीवर मजबूत होता है और जब लीवर ठीक से काम करता है तो कब्ज की समस्या होगी ही नहीं।यह उपाय बच्चों और बुजुर्गों वयस्कों सभी के लिए भी सुरक्षित और असरदार है।
3. योगसन या हल्की वॉक करें (Do Power Yoga or Brisk Walk)
अगर आपको हर रोज़ कब्ज की समस्या होती है, तो सुबह-सुबह हल्की वॉक या योगासन करें।पवनमुक्तासन, भुजंगासन और वज्रासन जैसे योग आसन पेट की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं और पाचन को सुधारते हैं और पेट साफ करने में सहायता करते हैं।
4. मोसमी फलों और सब्जियों का ज्यादा सेवन करें (Increase Your Intake of Fruits and Vegetables)
फाइबर की कमी कब्ज का सबसे बड़ा कारण है। इसलिए पपीता, केला, सेब, नाशपाती, गाजर, पालक जैसी चीज़ों को रोज़ाना के भोजन में शामिल करें। सलाद और हरी पत्तेदार सब्जियों से भी कब्ज के लिए फायदेमंद होती है।5. प्रोबायोटिक्स (Probiotics) कब्ज के लिए वरदान से कम नहीं
प्रोबायोटिक्स शरीर में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। ये विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होते हैं, जिन्हें अक्सर कब्ज की समस्या रहती है।प्रोबायोटिक्स के स्रोत(Sources of Probiotics):
दही (Curd/Yogurt): प्राकृतिक प्रोबायोटिक है, जो आंतों को हेल्दी रखता है।
छाछ (Buttermilk): पाचन को सुधारने में मदद करता है।
किमची (Kimchi) और सौकरकूट (Sauerkraut): फर्मेंटेड फूड्स हैं, जो आंतों के लिए फायदेमंद होते हैं
6. पर्याप्त मात्रा में पानी पीना
(pet saaf karne ka tarika) पेट साफ करने के अनेक मौजूद तरीकों में से, बेहद असरदार तरीका है सुबह में खाली पेट हल्का गर्म पानी पीना।यह पेट साफ करने में अत्यंत प्रभावशाली माना जाता है।नियमित रूप से सुबह भूखे पेट पानी पीने से पेट अच्छी तरह साफ हो जाता है। सुबह ही नहीं आपको आपको पुरे दिन भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
साथ ही, खाना खाने के तुरंत बाद कभी पानी नहीं पीना चाहिए, क्योंकि इससे गैस और कब्ज की समस्या हो सकती है जिससे आपको बदहजमी और दूसरी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
7. हींग का सेवन
हींग का प्रयोग पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पेट की समस्या से जूझ रहे लोगों को हींग का सेवन अवश्य करना चाहिए। एक गिलास हल्का गर्म पानी लेकर उसमें थोड़ा सा हींग चूर्ण मिलाकर उसका सेवन करने से पेट साफ हो जाता है।8. त्रिफला चूर्ण
त्रिफला चूर्ण को आयुर्वेद में आंतों की सफाई के लिए अमृत तुल्य माना गया है। रात को 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लें।9. अजवाइन और सौंफ का पानी
अजवाइन और सौंफ को बराबर मात्रा में पानी उबालकर छान लें और सोने से पहले यह पानी पिएं। यह गैस और अपच को दूर करता है।10. पेट साफ करने के लिए चिया बीज
चिया बीज (Chia Seeds) पेट साफ करने और कब्ज से राहत पाने के लिए एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।ये छोटे-से बीज फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ये पाचन तंत्र को सक्रिय और संतुलित रखने में मदद करते हैं.11. एरण्ड का तेल से कब्ज का घरेलू उपचार (Castor oil: Home Remedy for Constipation in Hindi)
रात में सोते समय एक गिलास गर्म दूध में 1-2 चम्मच एरण्ड का तेल डालकर पिएं। यह उपाय बहुत लाभ पहुंचाता है, खासकर बच्चों में।12 चने का प्रयोग कब्ज में लाभदायक (Gram: Home Remedies to Treatment Constipation in Hindi)
कब्ज की समस्या में चना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसे भिगोकर ,उबालकर या भूनकर खाना चाहिए। चने में जीरा या सोंठ को पीसकर डालें और सेवन करें।13. निंबू और पानी के उपयोग से मिलती है राहत (Lemon For Constipation in Hindi)
कब्ज होने पर नींबू पानी के साथ नमक मिलाकर पीने से काफी फायदा मिलता है। यह बहुत प्रचलित उपाय है। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड और नमक में सोडियम क्लोराइड पाए जाते हैं। जब पानी के साथ नींबू और नमक शरीर के अंदर जाते हैं तो पेट को साफ करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह ठीक उसी तरह काम करता है जैसे कोई रसायन बर्तन को साफ करता है।इसके पानी को अच्छी तरह से उबाल लेना चाहिए। पानी जब हल्का गुनगुना हो जाए तब इसमें नींबू का रस निचोड़ कर स्वादानुसार नमक डाल लें और फिर इस घोल को सिप् सिप् कर पीएं। नींबू पानी पीने के बाद करीब 20 मिनट टहलना चाहिये। टहलने के दौरान ही प्रेशर बन जाता है और शौच खुलकर होती है।
14. कब्ज में पपीता होता है फायदेमंद( Papaya For Constipation in Hindi)
पपीता अनेक औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। पपीते के रस में मौजूद पपाइन नामक तत्व, भोजन को पचाने का काम करता है। पपीते में विटामिन-बी भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं जो सेहत के लिए अच्छा है। यह गुणकारी फल शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक होता है।पपीते में कई बीमारियों से लड़ने की क्षमता होती है। पपीते को कब्ज की दवा भी कहा जाता है। पपीता कच्चा खाएं या पक्का, यह हर तरह से लाभकारी है। इसे काटकर भी खाया जा सकता है या फिर इसका शेक भी पीया जा सकता है। यह आंतों के लिए ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है यानी मल को मुलायम कर पेट की सफाई करता है। पपीते को अगर रात में भोजन करने के बाद सोने से पहले खाया जाए तो यह कब्ज में काफी फायदेमंद होता है।
15. पेट साफ करने के लिए शहद का उपयोग (Honey For Constipation in Hindi)
शहद में औषधीय गुण होते हैं जिसके कारण इसको प्राचीन काल से ही दवा के रुप में प्रयोग किया जाता रहा है। आयुर्वेद में भी शहद को लाभकारी बताया गया हैं। शहद का प्रयोग शरीर के घाव भरने और कैंसर के इलाज तक में किया जाता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीमाइक्रोबियल व एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पेट साफ करने में उपयोगी होते हैं। यह मॉश्चराइज़िंग से भरपूर होता है और आंतों को साफ करने के लिए ल्यूब्रिकेंट की तरह काम करता है।कब्ज के मरीज को सुबह खाली पेट कम से कम 2 चम्मच शहद खाना चाहिए। इसके अलावा, अगर वे चाहें तो गुनगुने पानी में शहद और नींबू मिलाकर भी पी सकते हैं। शहद का सेवन हर्बल टी में भी किया जाता है।
16.अमरूद होता है कब्ज का रामबाण इलाज ( Amrud Kabj Ka Rambaan Ilaj Hai )
अमरूद में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। अमरूद को काले नमक के साथ खाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।अपच की समस्या दूर होती है। इसके बीजों को चबा-चबा कर खाने से पेट संबंधीत बीमारियों से राहत मिलती है। कब्ज़ के रोगियों को सुबह खाली पेट या फिर खाने से पहले अमरूद खाना जरूर चाहिए।कब्ज से बचाव कैसे करें (How to Prevent Constipation)
कब्ज से बचने के लिए निम्नलिखित स्वस्थआदतों का पालन करना चाहिए-संतुलित आहार लें (Eat a Balanced Diet) अर्थात हरी सब्जियां, फल और साबुत अनाज का भरपूर सेवन करें।
पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं, इससे डिहाइड्रेशन से बचने में मदद मिलती है, जिससे कब्ज नहीं होती।
शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं , रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम करें।
भोजन के बाद 10-15 मिनट टहलने से पाचन सही रहता है।
नियमित मल त्याग की आदत बनाएं, सुबह के समय मल त्याग की आदत बनाएं।
तनाव से बचें इसके लिए योग और ध्यान का अभ्यास करें।
कैफीन और शराब का सेवन कम करे, अधिक मात्रा में चाय, कॉफी और शराब कब्ज बढ़ा सकते हैं।
यह लेख समान्य जनकारी के लिए है। यह लेख डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं हो सकता है।
0 टिप्पणियाँ